|
टेक महिंद्रा को 144.31 करोड़ रुपये का लाभ |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Monday, 26 July 2010 18:09 |
|
टेक महिंद्रा को कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 144.31 करोड़ रुपये का हुआ है।
कारोबारी साल 2009-10 की चौथी तिमाही के 226.99 करोड़ रुपये से तुलना करें तो इसका मुनाफा 36.4% घटा है। हालाँकि साल-दर-साल इसके मुनाफे में 10% की वृद्धि हुई है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 131.61 करोड़ रुपये का रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून 2010 में कंपनी की कुल आय 1158.96 करोड़ रुपये रही है, जबकि कारोबारी साल 2009-10 की पहली तिमाही में इसकी आमदनी 1086.91 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब मंगलवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 8 रुपये यानी 1.07% की कमजोरी के साथ 737.50 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 751.95 रुपये तक और नीचे की ओर 733 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 26 July 2010 18:31 )
|