Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
जेएसडब्लू स्टील के मुनाफे में इजाफा Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 27 July 2010 10:11

जेएसडब्लू स्टील के मुनाफे में साल-दर-साल के आधार पर 26% की बढ़त दर्ज की गयी है।

जेएसडब्लू स्टील को कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 295.37 करोड़ रुपये हुआ है। कंपनी को पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में 234.08 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की अप्रैल-जून 2010 तिमाही में कुल आय 4861.20 करोड़ रुपये रही है। कारोबारी साल 2009-10 की पहली तिमाही में इसकी कुल आय 4253.52 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 1163.05  रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सुबह के 10:22 बजे कंपनी का शेयर भाव 0.24% की कमजोरी के साथ 1167.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2010)

Last Updated ( Tuesday, 27 July 2010 10:29 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner