|
जिंदल स्टील के मुनाफे में मामूली कमी |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 28 July 2010 18:14 |
|
कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड का शुद्ध लाभ 3% घट गया है।
अप्रैल-जून 2010 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 956.97 करोड़ रुपये रहा है, जबकि इससे पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा 988.47 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में वृद्धि हुई है। 30 जून 2010 को खत्म हुई तिमाही में इसकी कुल आमदनी 3009.92 करोड़ रुपये रही है, जबकि साल 2009-10 की पहली तिमाही में इसकी आमदनी 2786.22 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब गुरुवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 8.05 रुपये यानी 1.26% की कमजोरी के साथ 630.10 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 641 रुपये तक और नीचे की ओर 628.50 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 18:30 )
|