Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस के मुनाफे में इजाफा PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Friday, 27 August 2010 15:24

सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड के मुनाफे में 89% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 30 जून 2010 को समाप्त तिमाही में 62.36 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले इसी तिमाही में यह 32.97 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री में भी वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 1162.12 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 741.87 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही में कंपनी की अन्य 7.47 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 5.24 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के बोर्ड की 27 अगस्त 2010 को बैठक हुई। इसमें 2.75 रुपये प्रति शेयर (27.5%) की दर से लाभांश की सिफारिश की गयी।
शेयर बाजार में सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस के शेयर में बढ़त का रुख है। इस खबर के आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 252 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 3:19 बजे यह 2.84% की बढ़त के साथ 246 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 239.20 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2010)

Last Updated ( Friday, 27 August 2010 15:29 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner