|
सीमेंट
|
|
वर्ष 1986 में स्थापित अंबुजा सीमेंट्स का पुराना नाम गुजरात अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड था।
कंपनी उत्पादन क्षमता के आधार पर देश की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। इसके संयंत्र विश्व के सबसे कार्यकुशल सीमेंट संयंत्रों में से एक हैं। इसके अलावा यह विश्व में सबसे कम लागत पर सीमेंट का उत्पादन करती है। अंबुजा सीमेंट्स के संयंत्र गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में स्थित हैं। कंपनी के संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता 1.65 करोड़ टन है। सूरत, पनवल और गैले में कंपनी के बल्क सीमेंट टर्मिनल भी मौजूद हैं। वर्ष 2008 में कंपनी को 1,402.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो पिछले साल के मुकाबले 21% कम है। लेकिन साल 2008 में कंपनी की कुल आमदनी 7.4% बढ़ कर 6,437.3 करोड़ रुपये रही। पिछले नुकसान के चलते कंपनी ने साणंद में ग्रिंडिंग इकाई बनाने की योजना 2010 तक टाल दी है। 15 लाख टन क्षमता वाली इस इकाई की कुल लागत 275 करोड़ रुपये है। साथ ही कंपनी ने बिहार के बाढ़ जिले में इकाई लगाने के फैसले को रद्द कर दिया है। इसकी जगह भातपाड़ा इकाई की क्षमता को बढ़ाने की योजना है। |
|
Last Updated ( Thursday, 11 June 2009 14:09 )
|