Home कंपनियाँ सीमेंट ग्रासिम इंडस्ट्रीज
Banner
Banner
Banner
 
Banner
ग्रासिम इंडस्ट्रीज Print E-mail
सीमेंट

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह की अगुआ कंपनी है और यह देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है।

25 अगस्त, 1947 को स्थापिस ग्रासिम मूल रूप से एक टेक्सटाइल कंपनी थी, लेकिन बाद में ग्रासिम ने वीएसएफ, सीमेंट, स्पांज आयरन और केमिकल जैसे क्षेत्रों में विविधीकरण किया। जुलाई, 2004 में कंपनी ने एल एंड टी के सीमेंट कारोबार अल्ट्राटेक सीमेंट का अधिग्रहण किया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट की उत्पादन क्षमता 1.4 करोड़ टन बढ़ाने की योजना है। इसके बाद करीब 5 करोड़ टन उत्पादन क्षमता के साथ ग्रासिम विश्व की दसवीं बड़ी सीमेंट कंपनी बन जायेगी। टेक्सटाइल के क्षेत्र में ग्रासिम और ग्रैविएरा ब्रांड की अपनी अलग पहचान है। वहीं आदित्य बिड़ला समूह विश्व में वीएसएफ का सबसे बड़ा उत्पादक है। मौजूदा समय में कंपनी के चेयरमैन कुमारमंगलम बिड़ला हैं। साल 2008-09 में कंपनी के शुद्ध लाभ में 26% की गिरावट दर्ज की गयी। इस दौरान कंपनी को 1,647.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। कारोबारी साल 2008-09 में कंपनी की कुल आय 11,154.4 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के मुकाबले 5.3% ज्यादा है।

Last Updated ( Thursday, 11 June 2009 15:01 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.