Home कंपनियाँ ऑटो बजाज ऑटो
Banner
Banner
Banner
 
Banner
बजाज ऑटो Print E-mail
ऑटो

बजाज ऑटो दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

बजाज समूह का कारोबार ऑटोमोबाइल (दोपहिया व तीन पहिया वाहन), होम एप्लांयसेस, लाइटिंग, लौह और स्टील, बीमा, पर्यटन और वित्त जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। बजाज समूह की स्थापना वर्ष 1926 में जमना लाल बजाज द्वारा की गयी थी। समूह के वर्तमान चेयरमैन व प्रबंध निदेशक राहुल बजाज ने वर्ष 1965 में समूह की बागडोर सँभाली। उनके नेतृत्व में बजाज ऑटो का कारोबार 7.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 46.16 अरब रुपये तक पहुँच गया। बजाज ऑटो ने कारोबारी साल 2008-09 के दौरान कुल 19.2 लाख दोपहिया और 2.75 लाख तिपहिया वाहनों की बिक्री की। इस तरह दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले 11% और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 5% की गिरावट दर्ज की गयी।

कारोबारी साल 2008-09 में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 28.5% की कमी आयी। कंपनी का मुनाफा साल 2007-08 के 749.56 करोड़ रुपये से घट कर 535.79 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल आय कारोबारी साल 2007-08 के 9164 करोड़ रुपये से घट कर इस साल 8,926.48 करोड़ रुपये रह गयी है। बजाज ऑटो ने रेनॉ-निसान के साथ मिल कर छोटी कार बनाने का समझौता किया है। कंपनी ने चीन में मोटरसाइकिल बना कर नाइजीरिया में बेचने की योजना बनायी है। इसके अलावा भारतीय बाजार में दोपहिया बनाने के लिए बजाज ऑटो का जापानी कंपनी कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज के साथ तकनीकी करार है। दिसंबर 2007 में डीमर्जर होने के बाद कंपनी का कारोबार बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड (बीएचआईएल), बजाज फिनसर्व लिमिटेड (बीएफएल) और बजाज ऑटो (बीएएल) में बँट गया है। बजाज होल्डिंग्स दोनो कंपनियों- बजाज ऑटो और बजाज फिनसर्व की होल्डिंग कंपनी रहेगी। बजाज ऑटो के अंतर्गत दोपहिया और तिपहिया वाहनों की मैन्यूफैक्चरिंग समेत सभी ऑटो कारोबार आ गये हैं। दूसरी ओर बजाज फिनसर्व के पास कंज्यूमर फाइनेंस, जीवन बीमा कारोबार, साधारण बीमा और पवन ऊर्जा कारोबार हैं।

Last Updated ( Tuesday, 09 June 2009 15:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.