Home कंपनियाँ ऑटो मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड
Banner
Banner
Banner
 
Banner
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड Print E-mail
ऑटो

देश में सबसे अधिक कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड पहले मारुति उद्योग लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी।

मारुति की स्थापना फरवरी 1981 में जापान की सुजुकी मोटर के तकनीकी सहयोग से एक सरकारी कंपनी के रूप में की गयी थी। छोटी कारों में महारत हासिल होने के चलते ही सुजुकी का चयन संयुक्त उद्यम के लिए किया गया था। कंपनी ने दिसंबर 1983 में गुड़गांव स्थित कार संयंत्र से पहली कार पेश की। धीरे-धीरे कंपनी ने घरेलू कार बाजार में क्रांति ला दी और आज मारुति की बाजार हिस्सेदारी पचास फीसदी से भी अधिक है। कंपनी के गुड़गांव संयंत्र में तीन पूर्ण एकीकृत उत्पादन इकाइयां स्थित हैं। इसके अलावा मारुति ने अपना चौथा कार असेंबली प्लांट मानेसर में लगाया है। मारुति का ऑल्टो ब्रांड इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी के अन्य मॉडलों में मारुति 800, एस्टीम, मारुति स्विफ्ट, मारुति वरसा, वैगन आर, एसएक्स4 सेडान और जेन एस्टिलो शामिल हैं। हाल में कंपनी ने हैचबैक ‘रिट्ज’ बाजार में उतारी है। वित्त वर्ष 2008-09 में अपने शुद्ध लाभ में 29.5% की गिरावट दर्ज की। कंपनी को इस दौरान 1,218.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2008-09 में मारुति सुजुकी की बिक्री 4% बढ़ी और इस दौरान इसने 7,92,167 वाहन बेचे।

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 12:00 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.