Home कंपनियाँ ऑटो अशोक लेलैंड
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अशोक लेलैंड Print E-mail
ऑटो

अशोक लेलैंड वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

इसकी स्थापना सन 1948 में रघुनंदन सरन ने अशोक मोटर्स के नाम से की थी। मद्रास में स्थापित कंपनी के प्लांट में पहले ऑस्टिन कारों की असेंबलिंग की जाती थी। कुछ साल बाद ब्रिटेन की कंपनी ब्रिटिश लेलैंड ले कंपनी में निवेश किया और कंपनी का नाम बदलकर अशोक लेलैंड कर दिया गया। अशोक लेलैंड ने वर्ष 1955 में वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन शुरू किया। वर्तमान में अशोक लेलैंड के छह मैन्यूफैक्चरिंग संयंत्र हैं। कंपनी ने वर्ष 1967 में डबल डेकर बस लांच किया और इसके अगले साल वाणिज्यिक वाहनों में पावर स्टीयरिंग की पेशकश की। मौजूदा समय में अशोक लेलैंड बस, ट्रक, इंजन और रक्षा विभाग के लिए खास तरह के वाहनों का निर्माण करती है। अशोक लेलैंड की सहायक कंपनियों में एससीए, लंका अशोक लेलैंड, एन्नोर फाउंडेशन और अशोक लेलैंड प्रोजेक्ट सर्विसेज शामिल है। हिंदुजा समूह की अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2008-09 में 190 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले साल के मुकाबले 59.5% कम है। इस दौरान उसकी बिक्री 23% गिर कर 6,030.7 करोड़ रुपये रही।

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 11:54 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.