Home कंपनियाँ दूरसंचार भारती इंटरप्राइजेज
Banner
Banner
Banner
 
Banner
भारती इंटरप्राइजेज Print E-mail
दूरसंचार

भारती इंटरप्राइजेज ने शुरू से ही अपनी रणनीति दूरसंचार क्षेत्र पर केंद्रित रखी है।

एयरटेल के सृजन से लेकर विश्वस्तरीय दूरसंचार टर्मिनल का सबसे बड़ा निर्माता और निर्यातक कंपनी बनने तक भारती ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार क्षेत्र में मजबूत पैठ बनायी है। कंपनी बीटेल ब्रांड के तहत टर्मिनल का निर्माण करती है। भारती एयरटेल लिमिटेड वर्तमान में देश की जानी मानी दूरसंचार कंपनी है और इसके एयरटेल ब्रांड के 10 करोड़ उपभोक्ता हैं। कारोबारी साल 2008-09 में भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ 23.5% बढ़ कर 7743.48 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007-08 में इसका मुनाफा 6244.20 करोड़ रुपये था। अपनी विकास यात्रा के तहत भारती ने अमेरिका की टेलीटेक कंपनी के साथ संयुक्त स्थापित कर कस्टमर मैनेजमेंट सेवाओं के कारोबार में प्रवेश किया। साथ ही भारती इंटरप्राइजेज ने तेजी से विविधीकरण कर दूरसंचार सॉफ्टवेयर विकास के क्षेत्र में पदार्पण किया।

भारती एयरटेल की दक्षिण अफ्रीकी टेलीकॉम कंपनी एमटीएन मे 49% हिस्सेदारी खरीदने की योजना है। साथ ही एमटीएन और इसके शेयरधारकों को भारती एयरटेल में 36% हिस्सा मिलेगा। जुलाई में ये दोनो कंपनियाँ इस सौदे पर विचार विमर्श करेंगी। अगर ये साझेदारी मंजूर होती है, तो संगठित कंपनी की कुल आय 20 अरब डॉलर हो जायेगी और इसके पास 20 करोड़ से अधिक उपभोक्ता होंगे। इससे पहले पिछले साल भी भारती एयरटेल ने एमटीएन के साथ बातचीत की थी। लेकिन प्रबंधन पर मतभेद होने से भारती एयरटेल ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया था। भारती का ईएल रॉथशील्ड्स समूह की कंपनी ईएलआरओ होल्डिंग इंडिया के साथ गठबंधन है, जिसके तहत भारती यूरोप और अमेरिका को ताजे कृषि उत्पादों का निर्यात करेगी। भारती ने विश्व की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनी एक्सा के साथ भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी नाम से एक संयुक्त उद्यम स्थापित किया है। भारती ने वॉलमार्ट के साथ मिलकर ‘ईजीडे’ रिटेल स्टोर पंजाब, हरियाणा और एनसीआर में खोले हैं।   

Last Updated ( Tuesday, 09 June 2009 16:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.