Home कंपनियाँ दूरसंचार रिलायंस कम्युनिकेशंस
Banner
Banner
Banner
 
Banner
रिलायंस कम्युनिकेशंस Print E-mail
दूरसंचार

रिलायंस कम्युनिकेशंस देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी है।

रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने एक बार अपने पुत्रों से कहा था कि फोन कॉल को एक पोस्ट कार्ड से भी सस्ता करो फिर देखो कि करोड़ो भारतीयों के जीवन में कैसा क्रांतिकारी परिवर्तन आ जायेगा। उनके इस कथन पर रिलायंस इंफोकॉम नाम से एक कंपनी बनी और उसने 15 नवंबर, 1999 से परियोजना की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी। कंपनी ने देशभर में 60 हजार किमी. फाइबर ऑप्टिक बिछाया गया और धीरूभाई अंबानी के 70वें जन्म दिवस यानी 28 दिसंबर 2002 को रिलायंस इंडिया मोबाइल नाम से दूरसंचार सेवा लांच कर दी गयी। रिलायंस मोबाइल देश भर में 10,300 शहरों और कस्बों तक अपनी पहुँच बना चुकी है। कंपनी रिलायंस वर्ल्ड के तहत देश भर में अपनी सेवाओं और उत्पादों की रिटेलिंग करती है और ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी इसने काफी विस्तार किया है। देश के 105 शहरों में रिलायंस वर्ल्ड के 241 आउटलेट्स हैं। 2009 में कंपनी ने जीएसएम सेवाएँ भी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही रिलायंस देश की पहली ऐसी कंपनी बन गयी है, जो सीडीएमए और जीएसएम दोनो सेवाएँ देती है। कारोबारी साल 2008-09 में कंपनी का शुद्ध लाभ 9.3% बढ़ कर 5,907.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस दौरान कंपनी की आय 22,941 करोड़ रुपये रही। जनवरी-मार्च 2009 में रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 1.13 करोड़ नए ग्राहक जोड़े।                      

Last Updated ( Tuesday, 23 June 2009 14:18 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.