|
बिजली
|
|
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ताप बिजली पैदा करने वाली देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनी है।
भारत में ऊर्जा विकास को बढ़ाने के लिए वर्ष 1975 में इसकी स्थापना की गयी थी। मौजूदा समय में एनटीपीसी में सरकार की इक्विटी हिस्सेदारी 89.5% है। जबकि शेष 10.5% शेयर विदेशी संस्थागत निवेशकों, घरेलू बैंकों और अन्य छोटे निवेशकों के पास है। एनटीपीसी का मुख्य व्यवसाय बिजली पैदा करने वाले संयंत्रों का निर्माण करना और उनका परिचालन करना है। वर्ष 2005-06 तक कंपनी की स्थापित क्षमता 24,249 मेगावाट की हो गयी है। कंपनी विदेश में बिजली परियोजनाओं के लिए सलाह सेवाएँ भी उपलब्ध कराती है। |
|
Last Updated ( Tuesday, 23 June 2009 13:38 )
|