|
इंजीनियरिंग
|
|
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) देश में ऊर्जा/ढांचागत क्षेत्र में सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है।
चालीस वर्षों से भी अधिक पुरानी कंपनी भेल देश में भारी बिजली उपकरण उद्योग में अहम स्थान रखती है। कंपनी वर्ष 1976-77 से लगातार मुनाफा कमा रही है और वर्ष 1976-77 से लाभांश दे रही है। कारोबारी साल 2008-09 में भेल ने अपने शुद्ध लाभ में 9.7% की बढ़ोतरी दर्ज की। इस दौरान कंपनी को 3,138.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि इसकी आय 33% बढ़ कर 27,646 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। |
|
Last Updated ( Thursday, 11 June 2009 13:54 )
|