Home कंपनियाँ इंजीनियरिंग लार्सन एंड टुब्रो
Banner
Banner
Banner
 
Banner
लार्सन एंड टुब्रो Print E-mail
इंजीनियरिंग

लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) देश में इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है।

इसके अलावा मैन्यूफैक्चरिंग, सेवा और आईटी के क्षेत्र में भी इसका कारोबार फैला हुआ है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1938 में मुंबई में हेनिंग होल्क लार्सन और सोरेन क्रिस्टियन टुब्रो नाम के दो इंजीनियरों ने की थी। शुरुआत में कंपनी ने यूरोप से मशीनों का आयात कर इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य शुरू किया। लार्सन एंड टुर्बो ने अमेरिकी कंपनी जीई हिताची के साथ परमाणु संयंत्र के लिए वॉटर रिएक्टर बनाने का करार किया है। कंपनी के आईटी एसईजेड को बोर्ड ऑफ अप्रूवल से मंजूरी मिल गयी है। कारोबारी साल 2008-09 में लार्सन एंड टुब्रो का शुद्ध लाभ 60% बढ़ कर 3,481.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी की आमदनी 36% बढ़ कर 34,666.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

Last Updated ( Saturday, 20 June 2009 15:15 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.