Home कंपनियाँ इंजीनियरिंग भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल)
Banner
Banner
Banner
 
Banner
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) Print E-mail
इंजीनियरिंग

भारतीय रक्षा सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की जरूरतों को ध्यान में रख कर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की स्थापना वर्ष 1954 में की गयी थी।


सार्वजनिक क्षेत्र की बीईएल उन्नत तकनीकी के जरिए इनक्रिप्शन, रडार और रणनीतिक उपकरणों सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अत्याधुनिक उत्पादों का निर्माण करती है। बीईएल ने देश भर में अपने 9 आईएसओ प्रमाणित उत्पादन इकाइयों में उम्दा इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं उपलब्ध करायी हैं। कंपनी ने एक्स-रे ट्यूब्स के लिए अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक मेडिकल सिस्टम्स और पेजिंग सिस्टम के लिए ब्रिटेन की मल्टीटोन कंपनी के साथ दो संयुक्त उद्यम भी स्थापित किये हैं। इसके अलावा बीईएल ने इमेज इंटेंसिफायर ट्यूब्स की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए बीईएल ऑप्ट्रॉनिक डिवाइस लिमिटेड नाम से एक सहायक कंपनी भी स्थापित की है। कंपनी ने वर्ष 2002 में मिनी रत्न का दर्जा हासिल किया। मौजूदा समय में बीईएल का बाजार पूँजीकरण 10,416 करोड़ रुपये से अधिक है। कारोबारी साल 2008-079 में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शुद्ध लाभ 2% गिर कर 808.5 करोड़ रुपये रहा, वहीं कंपनी की आय 11% बढ़ कर 4778.5 करोड़ रुपये रही।  

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 15:41 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.