Home कंपनियाँ बैंकिंग एचडीएफसी बैंक
Banner
Banner
Banner
 
Banner
एचडीएफसी बैंक Print E-mail
बैंकिंग

द हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) उन पहली कंपनियों में से एक थी, जिन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक से एक निजी बैंक खोलने की सैद्घांतिक मंजूरी हासिल की थी।

साल 1994 में भारतीय बैंकिंग उद्योग में उदारीकरण शुरू होने के बाद अगस्त, 1994 में एचडीएफसी बैंक की स्थापना की गयी। इसका कार्यालय मुंबई में पंजीकृत कराया गया। एचडीएफसी बैंक ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के तौर पर जनवरी, 1995 से परिचालन शुरू किया और आज यह निजी क्षेत्र में देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। 2008 में सेंचुरियन बैंक ऑफ इंडिया के एचडीएफसी के साथ विलय को भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी मिली। सेंचुरियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरधारकों को 29 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक का 1 शेयर मिला। मौजूदा समय में देश के 528 शहरों में बैंक की 1,412 शाखाएँ हैं। इसके अलावा 500 से अधिक स्थानों पर स्थित शाखाओं में ग्राहकों को टेलीफोन बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। एचडीएफसी बैंक के पास 3,295 एटीएम का विशाल नेटवर्क है।  कारोबारी साल 2008-09 में बैंक का शुद्ध लाभ 41% बढ़ कर 2,244.9 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। वहीं बैंक की कुल आय 58% की बढ़ोतरी के साथ 19,622.8 करोड़ रुपये तक चली गयी।

Last Updated ( Thursday, 11 June 2009 14:57 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.