|
बैंकिंग
|
|
बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर 1906 को मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह ने की थी।
जुलाई 1969 तक बैंक निजी स्वामित्व और नियंत्रण में था, लेकिन बाद में 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। मुंबई में एक कार्यालय, पचास लाख रुपये की पूँजी और पचास कर्मचारियों के साथ खुला यह बैंक आज विशाल रूप ले चुका है। मौजूदा समय में देश में बैंक की 2,594 शाखाएँ हैं और विदेशों में इसकी 23 शाखाएँ हैं। बैंक ने अपना पहला पब्लिक इश्यू वर्ष 1997 में जारी किया। वित्त वर्ष 2008-09 में बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ 58% बढ़ कर 3,087 करोड़ रुपये रहा, जबकि बैंक की आय 34% बढ़ कर 19,493 करोड़ रुपये रही। |
|
Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 12:21 )
|