Home कंपनियाँ बैंकिंग केनरा बैंक
Banner
Banner
Banner
 
Banner
केनरा बैंक Print E-mail
बैंकिंग

केनरा बैंक परिसंपत्ति के मामले में देश में सार्वजनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।

इसकी स्थापना श्री अम्मेबल सुब्बाराव पाई ने केनरा बैंक हिंदू परमानेंट फंड के रूप में वर्ष 1906 में की थी। पाई द्वारा बोया गया यह बीज वर्ष 1910 में केनरा बैंक लिमिटेड बना और वर्ष 1969 में राष्ट्रीयकरण के बाद यह केनरा बैंक बन गया। मौजूदा समय में बैंक की सभी शाखाएं कंप्यूटरीकृत है। यह बैंक एटीएम, टेलीबैंकिंग, रिमोट एक्सेस टर्मिनल इंटरनेट एंड मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड आदि कई सेवाएँ प्रदान करता है। केनरा बैंक ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फिक्की अवार्ड हासिल करने वाला पहला बैंक है। देश भर में केनरा बैंक की 2409 शाखाएँ हैं और लंदन में इसकी एक विदेश शाखा है। बैंक का मुख्यालय बैंगलुरु में है। वित्त वर्ष 2008-09 में केनरा बैंक का शुद्ध लाभ 32% बढ़ कर 2,072.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं, बैंक की आय 18% बढ़ कर 19,430.3 करोड़ रुपये रही।

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 12:58 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.