Home कंपनियाँ बैंकिंग बैंक ऑफ बड़ौदा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
बैंक ऑफ बड़ौदा Print E-mail
बैंकिंग

बैंक ऑफ बड़ौदा देश के अग्रणी बैंकों में से एक है।

इसकी स्थापना कंपनी अधिनियम 1897 के तहत 20 जुलाई, 1908 को दस लाख रुपये की चुकता पूँजी के साथ बड़ौदा में की गयी थी। बैंक के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने अपनी रियासत और इसके आसपास के क्षेत्रों में कला, उद्योग और वाणिज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना की। आज बैंक अपना पाँव न केवल देश में बल्कि विदेश में भी काफी फैला चुका है। देश में बैंक की 2853 और विदेश में 40 से अधिक शाखाएँ हैं। वित्त वर्ष 2008-09 में बैंक का शुद्ध लाभ 54% बढ़ कर 2,384 करोड़ रुपये रहा, जबकि बैंक की आय 27% बढ़ कर 18,297.9 करोड़ रुपये रही। इस दौरान बैंक के एनपीए में भी गिरावट दर्ज की गयी।

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 13:07 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.