|
बैंकिंग
|
विजया बैंक की स्थापना साल 1931 में कर्नाटक के मैंगलोर में हुई थी। साल 1958 में इसे अनुसूचित बैंक का दर्जा मिला और 1963 से ले कर 1968 के बीच 9 छोटे बैंकों का इसमें विलय हुआ। साल 1980 में केंद्र सरकार ने इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया। इस समय इसके पास 1100 से अधिक शाखाओं और तकरीबन 400 एटीएम का एक विस्तृत संजाल है। कारोबारी साल 2008-09 में बैंक को 262.48 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जबकि इस दौरान इसकी कुल आमदनी 5,936.63 करोड़ रुपये रही थी। साल 2009-10 की पहली तिमाही में विजया बैंक को 143.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जबकि ठीक पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 76.64 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही 2009 में बैंक की कुल आय 1,463.42 करोड़ रुपये रही, जबकि साल 2008-09 की पहली तिमाही में इसे 1,270.08 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
|
|
Last Updated ( Monday, 19 October 2009 12:30 )
|