|
बैंकिंग
|
|
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इस बैंक को प्रारंभ हुए 88 वर्ष हो गये हैं। इसमें कोर बैंकिंग की सुविधा 2002 से ही आरंभ हो गयी थी। बैंक की सभी शाखाएं और 1135 एटीएम कोर बैंकिंग से जुड़े हुए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक होने के कारण इसकी 55.43% अंश पूंजी भारत सरकार के पास है। बैंक 20 अगस्त 2002 को प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और फरवरी 2006 में फलो-ऑन पब्लिक ऑफर के साथ पूंजी बाजार में आया। वर्तमान में बैंक की 44.57% अंश पूंजी संस्थाओं, व्यक्तियों एवं अन्य के पास है। बैंक का संगठनात्मक ढ़ाचा त्रि-स्तरीय संचरचना का है। बैंक के अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई, बैंगलूरू, पुणे और भोपाल स्थित 9 महाप्रबंधक कार्यालय कॉर्पोरेट प्रबंधन को सहयोग प्रदान करते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में 54 क्षेत्रीय कार्यालय कार्यरत हैं। बैंक की बहुपयोगी इंटरनेट बैंकिंग सेवा ग्राहकों को उसके खातों से संबंधित व्यापक सूचनाएं एवं बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान करती है। इसके अलावा बैंक नगदी प्रबंधन सेवायें, बीमा, म्युचुअल फंड्स और डीमैट जैसी सेवायें भी प्रदान करता है। कारोबारी साल 2009-10 की पहली तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 93.7% की वृद्धि हुई। 30 जून को खत्म तिमाही में इसका मुनाफा 442.19 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 228.29 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही 2009 में बैंक की कुल आमदनी 3704 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी कुल आय 2754.88 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान बैंक की अन्य आय बढ़ कर 528.72 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि अप्रैल-जून 2008 में इसकी अन्य आय 242.57 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून तिमाही 2009 के दौरान बैंक को ट्रेजरी कामकाज से 1087 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसकी ट्रेजरी आय 726.76 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान बैंक को खुदरा बैंकिंग से 1161.75 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि अप्रैज-जून तिमाही 2008 में इस सेगमेंट से इसे 921.58 करोड़ रुपये की आय हुई थी। अप्रैल-जून 2009 में बैंक को थोक बैंकिंग से होने वाली आमदनी पिछले साल की इसी अवधि के 1092.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1437.23 करोड़ रुपये हो गयी।
|
|
Last Updated ( Monday, 19 October 2009 17:31 )
|