Banner
आईटीसी Print E-mail
एफएमसीजी

आईटीसी देश की सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में से एक है।

कंपनी का कारोबार सिगरेट, होटल, पेपर बोर्ड, पैकेजिंग, कृषि व्यवसाय, पैकेज्ड फूड्स व कॉन्फेक्शनरी, आईटी, ब्रैंडेड अपैरेल, ग्रीटिंग कार्ड्स, माचिस और अन्य एफएमसीजी के क्षेत्र में फैला है। ई-चौपाल के जरिये आईटीसी देश में किसानों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ा रही है और उनके उत्पादों के बेहतर मूल्य प्रदान कर रही है। आईटीसी में देश भर के साठ से अधिक स्थानों पर 25 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और इसका बाजार पूँजीकरण 19 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। 

5.1 अरब डॉलर के सालाना कारोबार वाली आईटीसी की स्थापना 24 अगस्त, 1910 को इंपीरियल टोबैको कंपनी के नाम से हुई थी। वर्ष 1974 में कंपनी का नाम बदल कर आईटीसी लिमिटेड कर दिया गया। हालाँकि कंपनी अपनी स्थापना के छह दशक तक पूरी तरह से सिगरेट और तंबाकू के कारोबार के प्रति समर्पित रही और सत्तर के दशक में इसने अपना विस्तार किया। कंपनी के प्रमुख ब्रांडों में आईटीसी वेलकम ग्रुप होटल, विल्स स्पोर्ट्स, जॉन प्लेयर्स, किचेन ऑफ इंडिया आदि शामिल हैं। कारोबारी साल 2008-09 में कंपनी की आय 9% बढ़ कर 15,923 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी, जबकि शुद्ध लाभ 4.6% बढ़ कर 3,263.5 करोड़ रुपये तक चला गया। 

Last Updated ( Thursday, 11 June 2009 16:53 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।