|
धातु
|
|
आदित्य बिड़ला समूह की अग्रणी कंपनियों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का नाम आता है।
एल्यूमिनियम व कॉपर के कारोबार में सक्रिय हिंडाल्को का सालाना कारोबार 600 करोड़ रुपये है। अलौह धातुओं का पावर हाउस कहे जाने वाले हिंडाल्को की स्थापना 1958 में की गयी थी। कंपनी ने अपनी पहली एल्यूमिनियम इकाई साल 1962 में उत्तर प्रदेश के रेनूकूट में स्थापित की। आज यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एकीकृत एल्यूमिनियम उत्पादक है। हिंडाल्को के प्रमुख उत्पादों में स्टैंडर्ड और विशेष किस्म के एलुमिना और हाइड्रेट्स, एल्यूमिनियम इंगट, बिलेट, वायर रॉड, फ्लैट रोल्ड उत्पाद और एलॉय व्हील शामिल हैं। कंपनी ने उड़ीसा के हीराकुंड में एल्यूमिनियम स्मैल्टर व कैप्टिव पावर प्लांट लगाया है। साथ ही झारखंड के मूरी में और कर्नाटक के बेलगांव में कंपनी की एलुमिना रिफाइनरी मौजूद है। 2007 में हिंडाल्को ने कनाडा की कंपनी नोवालिस का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बाद हिंडाल्को विश्व की पाँच बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादकों में शामिल हो गयी है। 31 मार्च 2008 को खत्म साल में हिंडाल्को को 2,860.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इस दौरान कंपनी की आमदनी 19,201 करोड़ रुपये रही। |
|
Last Updated ( Thursday, 11 June 2009 15:23 )
|