Home कंपनियाँ धातु टाटा स्टील
Banner
Banner
Banner
 
Banner
टाटा स्टील Print E-mail
धातु

देश की सबसे बड़ी निजी स्टील कंपनी टाटा स्टील की स्थापना वर्ष 1907 में की गयी थी।

मौजूदा समय में टाटा स्टील विश्व में स्टील बनाने वाली छठवीं सबसे बड़ी कंपनी है। टाटा स्टील के ग्राहक 50 देशों में फैले हुए हैं और 26 देशों में कंपनी की इकाइयाँ मौजूद हैं। जमशेदपुर में टाटा स्टील का अत्याधुनिक स्टील संयंत्र स्थापित है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता तकरीबन 68 लाख टन है। झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में कंपनी की तीन ग्रीनफील्ड परियोजनाएँ हैं, जिनकी क्षमता 23 लाख टन है। टाटा स्टील थाईलैंड की क्षमता 17 लाख टन है। साल 2008 में टाटा स्टील ने यूरोपियन स्टील कंपनी कोरस को खरीदा था। कोरस की क्षमता 20 लाख टन है और उसका कारोबार यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, नार्वे और बेल्जियम में फैला हुआ है। टाटा स्टील के उत्पादों में हॉट और कोल्ड रोल्ड क्वायल्स और शीट, गैल्वनाइज्ड शीट, ट्यूब्स, वायर रॉड्स, रिंग्स और बियरिंग शामिल हैं। कारोबारी साल 2007-08 में टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ 12,321 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी की कुल बिक्री 1,31535 करोड़ रुपये रही। वर्तमान में टाटा स्टील की बागडोर चेयरमैन रतन टाटा के हाथ में है।      

Last Updated ( Wednesday, 24 June 2009 16:26 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.