Banner
Banner
Banner
 
Banner
इन्फोसिस Print E-mail
सूचना तकनीक (आईटी)

इन्फोसिस भारत में आईटी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

केवल 250 डॉलर की पूँजी से शुरू हुई इस कंपनी की आमदनी इस समय 400 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा है। इसकी स्थापना एन आर नारायणमूर्ति ने छह सॉफ्टवेयर पेशेवरों के साथ मिल कर वर्ष 1981 में की थी। मूर्ति कंपनी में बतौर सीईओ काम करते रहे और मार्च 2002 में उन्होंने कंपनी की कमान नंदन एम निलेकनी को सौंप दी। इसके बाद निलेकनी ने इस परंपरा को कायम रखते हुए कंपनी की बागडोर मुख्य परिचालन अधिकारी एस  गोपालकृष्णन को सौंप दी। इन्फोसिस ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय वर्ष 1987 में अमेरिका में स्थापित किया। वर्ष 1993 में कंपनी ने अपना आईपीओ जारी किया। इन्फोसिस वर्ष 1999 में नास्डैक में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। इसी वर्ष कंपनी को इकोनॉमिक टाइम्स सर्वेक्षण में देश की सबसे लोकप्रिय कंपनी का खिताब मिला। वर्तमान में इन्फोसिस के कार्यालय अटलांटा, बैंगलुरू, बीजिंग, ब्रसेल्स, फ्रैंकफर्ट सहित देश-विदेश के 50 अधिक शहरों में मौजूद हैं। कंपनी का मुख्यालय बैंगलुरू में है और इस समय इस कंपनी में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। कारोबारी साल 2008-09 में इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 30% बढ़ कर 5,819 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 27% बढ़ कर 20,766 करोड़ रुपये रही।

Last Updated ( Thursday, 11 June 2009 16:01 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.