Home कंपनियाँ सूचना तकनीक (आईटी) सत्यम कंप्यूटर्स
Banner
Banner
Banner
 
Banner
सत्यम कंप्यूटर्स Print E-mail
सूचना तकनीक (आईटी)

24 जून 1987 को स्थापित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज कुछ महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है।

 देश-विदेश में साख बनाने वाली इस कंपनी के प्रमोटर बी रामलिंगा राजू ने जनवरी 2009 में माना कि वह सालों से कंपनी के मुनाफे और नकद में हेराफेरी कर रहे थे। इस खुलासे के बाद सरकार ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिये। कर्मचारियों की भारी संख्या को देखते हुए सरकार ने सत्यम के लिए खरीदार ढूंढ़ना शुरू कर दिया। सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड ने बोली के जरिए टेक महिंद्रा का चुनाव किया। टेक महिंद्रा सत्यम के 31% हिस्से के लिए कुल 1,757 करोड़ रुपये चुकाए। टेक महिंद्रा सत्यम में 20% अतिरिक्त हिस्सेदारी ओपन ऑफर के जरिए खरीदेगा, जिसके लिए 58 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया गया है।
सत्यम एप्लीकेशन डेवलपमेंट, मेंटनेंस, बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे कई क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करती है। सत्यम के विकास केंद्र ऑस्ट्रेलिया,  कनाडा, चीन, जर्मनी, हंगरी, जापान, मलयेशिया, सिंगापुर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका में फैले हुए हैं। कंपनी में लगभग 40 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। सत्यम कंप्यूटर विश्व की 500 से अधिक कंपनियों को सेवाएं प्रदान करती है।

Last Updated ( Tuesday, 23 June 2009 15:28 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.