|
सूचना तकनीक (आईटी)
|
|
विप्रो टेक्नोलॉजीज तकनीकी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
विप्रो के 40 से अधिक उत्कृष्ट केंद्र उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक सॉल्यूशंस तैयार करते हैं। इसके अलावा सिक्स सिगमा का इस्तेमाल करने वाली यह विश्व की पहली कंपनी है। विश्व भर में कंपनी के 522 ग्राहक हैं और कंपनी में 66 हजार से अधिक आईटी पेशेवर कार्यरत हैं। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं। कंपनी ने सिस्को, एचपी, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, सैप और सन के साथ सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की साझीदारी की है। विप्रो समूह की कंपनियों में विप्रो इंफ्रास्ट्रचर, विप्रो इंफोटेक इंडिया और विप्रो लाइटिंग शामिल हैं। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी का शुद्ध लाभ 3% घट कर 2,973.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी की कुल आय 20% बढ़ कर 21,471 करोड़ रुपये रही। |