Banner
Banner
Banner
 
Banner
टीसीएस Print E-mail
सूचना तकनीक (आईटी)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।

टाटा समूह की कंपनी टीसीएस ने वर्ष 1968 में परिचालन की शुरुआत की थी और वर्तमान में यह विश्व के 34 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। फॉर्च्यून की शीर्ष दस कंपनियों में से सात कंपनियाँ टीसीएस के ग्राहक हैं। कारोबारी साल 2008-09 में टीसीएस का राजस्व 23% बढ़ कर 600 करोड़ डॉलर रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ 10% गिर कर 112 करोड़ डॉलर रहा। इस वित्त वर्ष में कंपनी ने 163 नये ग्राहक जोड़े। कंपनी सिस्टम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, कम्युनिकेशंस और नेटवर्किंग, हार्डवेयर साइजिंग, क्षमता नियोजन, सॉफ्टवेयर परियोजना प्रबंधन सॉल्यूशंस, तकनीकी शिक्षा सेवा और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सहित आईटी और सलाहकार सेवाओं की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराती है। टीसीएस अमेरिका, यूरोप और भारत में अपना परिचालन करती है। टीसीएस में टाटा संस लिमिटेड की इक्विटी हिस्सेदारी 79.55% है। वर्तमान में कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक एस. रामादोरई हैं। अक्तूबर से कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक का पद एन चंद्रशेखरन सँभालेंगे। 

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 11:17 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.