|
तेल-गैस
|
|
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) विश्व की सबसे बड़ी तेल व प्राकृतिक गैस खोज और उत्पादन कंपनी है।
ओएनजीसी को फोर्ब्स ग्लोबल 2000 सूची में 152वाँ स्थान मिला है। वर्ष 1961 में अपनी स्थापना से ही ओएनजीसी देश में तेल और प्राकृतिक गैस भंडारों का पता लगाती रही है। मौजूदा समय में कंपनी के पास विश्व के दस से अधिक देशों में परिसंपत्तियाँ हैं। पेट्रोलियम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा घोषित ओएनजीसी ने 'लीडिंग ऑयल एंड गैस कारपोरेट ऑफ द ईयर' पुरस्कार प्राप्त किया। पेट्रोफेड द्वारा किसी भी कॉरपोरेट को दिया जानेवाला यह सर्वोच्च श्रेणी का पुरस्कार है। देश में हर छठाँ एलपीजी सिलेंडर ओएनजीसी से आता है। कंपनी भारत में 15,800 किलोमीटर पाइपलाइनों का परिचालन करती है। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी का शुद्ध लाभ 6.7% बढ़ कर 16,701 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि इस दौरान कंपनी की आय 6.5% बढ़कर 64,859 करोड़ रुपये रही। |
|
Last Updated ( Tuesday, 23 June 2009 13:52 )
|