Home कंपनियाँ तेल-गैस रिलायंस इंडस्ट्रीज
Banner
Banner
 
Banner
रिलायंस इंडस्ट्रीज Print E-mail
तेल-गैस

भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों की सूची में शामिल है।

यह पेट्रोकेमिकल उत्पाद बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी दस कंपनियों में शामिल है। साथ ही इसे पॉलिएस्टर यार्न और फाइबर बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी होने का श्रेय हासिल है। रिलायंस समूह 100 से अधिक देशों को 7 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के उत्पादों का निर्यात करता है। मौजूदा समय में समूह की कमान धीरूभाई अंबानी के बड़े पुत्र मुकेश अंबानी के हाथ में है और वह समूह के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक हैं। समूह की प्रमुख कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस पेट्रोलियम, रिलायंस रिटेल और रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल हैं। रिलायंस पेट्रोलियम के रिलायंस इंडस्ट्रीज में विलय करने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।  वित्त वर्ष 2008-09 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 21% गिर कर 15,279 करोड़ रुपये पर रहा, जबकि इसकी आमदनी 10% बढ़ कर 1,48,324 करोड़ रुपये रही।

Last Updated ( Tuesday, 23 June 2009 16:41 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner