Banner
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) Print E-mail
तेल-गैस

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) देश में पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री करने वाली अग्रणी कंपनी है।

भारत सरकार ने 24 जनवरी 1976 को बर्मा ग्रुप ऑफ कंपनीज का अधिग्रहण कर भारत रिफाइनरीज लिमिटेड की स्थापना की और 1 अगस्त 1977 को इसका नाम बदल कर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन कर दिया गया। बीपीसीएल की परिशोधनशालाएँ (रिफाइनरी) मुंबई, कोच्चि और नुमालीगढ़ में स्थित हैं। कंपनी सामाजिक क्षेत्रों में भी काफी सक्रिय है और यह महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए काम कर रही है। 2008 में कंपनी को प्रतिष्ठित ‘एशियन सीएसआर अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूँजीकरण लगभग 16,750 करोड़ रुपये से अधिक है। बीपीसीएल एक लाख करोड़ रुपये का टर्नओवर पार करने वाली देश की तीसरी कंपनी बन गयी है। वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी का शुद्ध लाभ 17% घट कर 1,769.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस दौरान कंपनी की आय 13% बढ़ कर 1,12,410.4 करोड़ रुपये रही।

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 12:48 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।