Home कंपनियाँ बुनियादी ढाँचा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
Banner
Banner
Banner
 
Banner
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर Print E-mail
बुनियादी ढाँचा

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पहले रिलायंस एनर्जी के नाम से जानी जाती थी।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर देश में बिजली उपलब्ध कराने वाली निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है। महाराष्ट्र, गोवा और आंध्र प्रदेश में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण के क्षेत्र में कंपनी का अहम स्थान है। कंपनी देश भर के 2.5 करोड़ ग्राहकों को 28 अरब यूनिट बिजली मुहैया कराती है। इसके अलावा कंपनी के पास कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स हैं। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनियों में बीएसईएस केरल, बीएसईएस राजधानी पावर, बीएसईएस यमुना पावर, रिलायंस एनर्जी ट्रेडिंग, रिलायंस एनर्जी ट्रांसमिशन और यूटिलिटी पावरटेक शामिल हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2008-09 में 1,139 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के मुकाबले 5% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 10,606.5 करोड़ रुपये रही।  

Last Updated ( Tuesday, 23 June 2009 14:57 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.