Home कंपनियाँ शेयर बाजार अंबरीश बालिगा (Ambareesh Baliga) कार्वी छोड़ेंगे
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अंबरीश बालिगा (Ambareesh Baliga) कार्वी छोड़ेंगे Print E-mail
शेयर बाजार

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (वीपी) ने कंपनी छोड़ने का फैसला कर लिया है। 

उन्होंने कार्वी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे अगले एक-दो दिनों तक ही कार्वी में अपना कामकाज करेंगे। इसके बाद अगले दो हफ्तों में वे बैंगलोर की एक वित्तीय सेवा कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में जिम्मेदारी सँभालेंगे। उनके कामकाज का केंद्र मुंबई ही होगा। 

अपनी नयी कंपनी में बालिगा वेल्थ मैनेजमेंट और संस्थागत (इंस्टीट्यूशनल) कारोबार की जिम्मेदारी सँभालेंगे। बालिगा कार्वी में पिछले 10 सालों से काम कर रहे हैं। बालिगा ने शेयर मंथन को बताया कि वे नयी चुनौती भरा काम सँभालने के नजरिये से दूसरी कंपनी में जा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इस कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। यह कंपनी वेल्थ मैनेजमेंट, संस्थागत कारोबार और रिटेल ब्रोकिंग में सक्रिय है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2011)

Last Updated ( Wednesday, 09 March 2011 13:18 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.