Home कंपनियाँ शेयर बाजार अंजनेया लाइफकेयर (Aanjaneya Lifecare) कमजोर लिस्टिंग के बाद चढ़ा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अंजनेया लाइफकेयर (Aanjaneya Lifecare) कमजोर लिस्टिंग के बाद चढ़ा Print E-mail
शेयर बाजार

अंजनेया लाइफकेयर लिमिटेड (Aanjaneya Lifecare Limited) का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई पर 218 रुपये पर लिस्ट हुआ।

इसका इश्यू कीमत 234 रुपये था।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 274.95 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और एनएसई में सुबह 11:43 बजे कंपनी का शेयर 7.67% की तेजी के साथ 251.95 पर है। 
यह आईपीओ 9 मई 2011 से 12 मई 2011 तक खुला था। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 228-240 रुपये का दायरा तय किया था। इस आईपीआई के जरिये कंपनी ने करीब 120 करोड़ रुपये जुटाये हैं। आईपीओ से जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। कंपनी हर्बल दवा बनाती है। कंपनी बल्क दवाएँ और फॉर्मूलेशंस को बेचती है। (शेयर मंथन, 27 मई 2011)

Last Updated ( Friday, 27 May 2011 11:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.