Home कंपनियाँ शेयर बाजार हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 18 अंक ऊपर
Banner
Banner
Banner
 
Banner
हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 18 अंक ऊपर Print E-mail
शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालाँकि कारोबार के पहले इस सूचकांक की गिरावट में कमी आयी और यह एकदम सपाट हो गया। फिर इस सूचकांक में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में इसकी गिरावट बढ़ गयी। कारोबार के मध्य में इस सूचकांक लाल निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में यह सूचकांक सँभल कर हरे निशान पर चला गया। आखिरकार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह सूचकांक 18 अंकों यानी 0.08% की बढ़त के साथ 20,757 पर बंद हुआ। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.77%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.58% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.29% का फायदा हुआ। दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.60% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.51% का घाटा सहना पड़ा। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.02% की हल्की गिरावट रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.52%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.34% और जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.30% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 03 February 2012 18:19 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.