|
शेयर बाजार
|
|
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries): कंपनी ने कहा है कि वह मध्य प्रदेश में सोहागपुर ब्लॉक में 2014 के अंत से उत्पादित होने वाले कोल बेड मीथेन की बिक्री पर यह 0.15 डॉलर प्रति एमबीटीयू की दर से गैस की कीमत के ऊपर अलग मार्केटिंग मार्जिन लेगी।
टाटा पावर (Tata Power): कंपनी की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि अगर इसके मुंद्रा यूएमपीपी में बनने वाली बिजली की दरें नहीं बढ़ायी गयीं तो उसकी सारी नकदी खत्म हो सकती है और यह परियोजना ठप पड़ सकती है। जीवीके पावर (GVK Power): कंपनी आंध्र प्रदेश में 2 थर्मल पावर प्रोजेक्ट खरीदने की तैयारी में है। बायोकॉन (Biocon): कंपनी ने संकेत दिया है कि उसे अपने विदेशी साझेदार से मिलने वाले लाइसेंस भुगतान में कमी आ सकती है। एनएमडीसी (NMDC): कंपनी विदेशों में 4 नयी खानें खरीदने की तैयारी में है। आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Monday, 06 February 2012 09:56 )
|