|
शेयर बाजार
|
|
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स (Sensex) 56 अंक की बढ़त के साथ 17,678 पर है। निफ्टी (Nifty) 15 अंक की मजबूती के साथ 5,350 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.40% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.56% और बीएसई मिडकैप में 0.59% की मजबूती है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के बैंकिंग, हेल्थकेयर और ऑटो सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक (Consumer Durables Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 1.60% ऊपर है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में बढ़त है, जबकि 11 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती डीएलएफ में है। इसका शेयर 1.97% ऊपर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 09:43 )
|