Home कंपनियाँ शेयर बाजार निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5,368 पर, सेंसेक्स (Sensex) 85 अंक ऊपर
Banner
Banner
Banner
 
Banner
निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5,368 पर, सेंसेक्स (Sensex) 85 अंक ऊपर Print E-mail
शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 85 अंक यानी 0.48% की मजबूती के साथ 17,707 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 33 अंक यानी 0.62% की बढ़त के साथ 5,368 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.09% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.45% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.89% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में बाजार एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार ने बढ़त की रफ्तार पकड़ी। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार की तेजी में कमी आयी। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 17,809 और निफ्टी 5,397 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार की तेजी में कमी आयी और यह कुछ देर के लिए लाल निशान पर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 17,580 और निफ्टी 5,325 तक नीचे फिसल गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार सँभल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में सबसे ज्यादा 3% की तेजी रही। रियल्टी को 2.91%, आईटी को 1.68%, धातु को 1.61%, पावर को 1.39%, तेल-गैस को 1.10% और कैपिटल गुड्स को 1.05% का फायदा हुआ। पीएसयू में 0.72%, ऑटो में 0.71% और टीईसीके में 0.32%  की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.09% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर को 0.14% और बैंकिंग को 0.13% का घाटा सहना पड़ा। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 18:38 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.