Home कंपनियाँ शेयर बाजार अमेरिकी बाजार सुस्त, डॉव केवल 6 अंक ऊपर
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अमेरिकी बाजार सुस्त, डॉव केवल 6 अंक ऊपर Print E-mail
शेयर बाजार

कल बुधवार को  अमेरिकी शेयर बाजार  (US Share Market)  एक दायरे के बीच ऊपर-नीचे होता रहा और अंत में इसमें हल्की बढ़त रही।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) केवल 6 अंक बढ़ कर 12,884 पर रहा। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12 अंक या 0.4% चढ़ कर 2,916 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 3 अंक या 0.2% बढ़ कर 1,350 पर रहा।
कारोबारियों की नजर ग्रीस के घटनाक्रम पर टिकी रही, जहाँ सुधारों पर सहमति बनाने की कोशिश चल रही है। इन सुधारों के होने की शर्त पर यूरोपीय संघ और आईएमएफ ने ग्रीस को 130 अरब यूरो का राहत पैकेज देने की बात कह रखी है। खबरों के मुताबिक सुधारों के समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ग्रीस के प्रधानमंत्री लुकास पापाडेमॉस गठबंधन में शामिल 3 दलों के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। सरकारी कर्जों के भुगतान से चूक (डिफॉल्ट) से बचने के लिए ग्रीस को इस राहत पैकेज की जरूरत है। उसे मार्च में 14.5 अरब यूरो के बांडों का वापस भुगतान करना है।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में कुछ हल्की बढ़त दिखी। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव केवल 0.30 डॉलर ऊपर 98.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना नीचे आया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 17.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1731.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2012)

Last Updated ( Thursday, 09 February 2012 09:10 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.