Home कंपनियाँ शेयर बाजार 5904 करोड़ रुपये के ठेके, पुंज लॉयड चढ़ा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
5904 करोड़ रुपये के ठेके, पुंज लॉयड चढ़ा Print E-mail
शेयर बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में पुंज लॉयड के शेयर में मजबूती है।

आज दोपहर 2.37 बजे कंपनी का शेयर करीब 5% चढ़ कर 195.65 रुपये पर है। इससे पहले यह आज के कारोबार में ऊपर की ओर 199.30 रुपये तक चला गया था।

पुंज लॉयड समूह के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सेंबावांग इंजीनियर्स एंड कांट्रैक्टर्स को लीबिया में 5904 करोड़ रुपये (1.2 अरब डॉलर) के ठेके हासिल हुए हैं। पुंज लॉयड ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि सेंबावांग इंजीनियर्स की सहायक कंपनी सेंबावांग लीबिया जनरल कॉन्ट्रैक्टिंग एंड इनवेस्टमेंट कंपनी को ये ठेके इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट एंड सर्विसेज कंपनी (आईआईएससीओ) की ओर से हासिल हुए हैं। आईआईएससीओ द्वारा दिये गये इन तीन ठेकों के तहत व्यावसायिक और आवासीय परियोजनओं का विकास किया जाना है। इनमें से  दो ठेकों को 2011 में और एक ठेके को 2012 में पूरा किया जाना है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2009)

Last Updated ( Friday, 10 July 2009 14:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.