Home कंपनियाँ शेयर बाजार 10,000 के नीचे फिसला डॉव जोंस
Banner
Banner
Banner
 
Banner
10,000 के नीचे फिसला डॉव जोंस Print E-mail
शेयर बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी रही।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 67 अंक यानी 0.67% की गिरावट रही। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 16  अंक या 0.76% फिसल गया। एसएंडपी 500 में 9 अंक यानी 0.81% की गिरावट रही। लेकिन अगर पूरे हफ्ते भर की बात की जाये तो लगातार दूसरे हफ्ते अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। बीते हफ्ते डॉव जोंस में 1.3%, नैस्डेक में 0.8% और एसएंडपी 500 में 1.5% की मजबूती आयी।

जनरल इलेक्ट्रिक और बैंक ऑफ अमेरिका के खराब तिमाही नतीजों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के जल्दी पटरी पर लौटने की उम्मीदों को धक्का लगा है। जनरल इलेक्ट्रिक की आमदनी जहाँ 20 फीसदी घटी है, वहीं बैंक ऑफ अमेरिका को 100 करोड़ डॉलर का घाटा झेलना पड़ा है। इन दोनों कंपनियों के नतीजों ने जेपी मॉर्गन चेज, गोल्डमैन सैक्स और इंटेल के शानदार तिमाही नतीजों से निवेशकों में आये उत्साह पर पानी फेर दिया है। यही वजह है कि हफ्ते की शुरुआत में 10,000 की अहम बाधा को पार करने में कामयाब रहा डॉव जोंस हफ्ते के अंत तक इस स्तर पर टिक नहीं पाया।
इस बीच कच्चे तेल में उछाल जारी है। नाइमेक्स पर कच्चे तेल का भाव शुक्रवार को 95 सेंट चढ़कर 78.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Saturday, 17 October 2009 18:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.