|
शेयर बाजार
|
|
ब्रोकिंग फर्म आनंद राठी सिक्योरिटीज ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज में खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा तीसरी तिमाही में 81% बढ़ने के चलते आनंद राठी सिक्योरिटीज ने ग्रासिम का लक्ष्य भाव बढ़ाकर 2970 रुपये कर दिया है। लक्ष्य बढ़ाकर 2970 रुपये करने की मुख्य वजह यह है कि ग्रासिम का अल्ट्राटेक समेत जिन कंपनियों में निवेश है, उनका मूल्यांकन बदला है। इसने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया है कि कंपनी को सीमेंट कारोबार से होने वाली आय में साल दर साल 17% की बढ़ोतरी के साथ ही वीएसएफ कारोबार से आय में 71% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ब्रोकिंग फर्म को उम्मीद है कि अगले 18-24 महीनों में कंपनी का मार्जिन सुधरने के साथ-साथ मांग में सालाना 10% की बढ़ोतरी होगी। हालांकि कंपनी के वीएसएफ मार्जिन पर सल्फर और पल्प की बढ़ती कीमतों के चलते छोटी अवधि में दबाव पड़ सकता है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 28 January 2010 10:15 )
|