|
शेयर बाजार
|
|
एसएमसी ग्लोबल का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है।
डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से शेयर बाजारों को निचले स्तरों से समर्थन मिल रहा है। फर्म ने रिपोर्ट में कहा है कि बजट के बाद भारतीय शेयर बाजार की मजबूती और बढ़ी है। भारतीय बाजार लगातार पाँचवें हफ्ते ऊपर चढ़े हैं। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद बाजार की दिशा स्पष्ट दिखेगी। इन परिस्थितियों में जब तक बाजार को अगली दिशा न मिल जाये, तब तक वह कंसोलिडेशन की स्थिति में हैं। इस फर्म के अनुसार आने वाले हफ्ते में निफ्टी को 5030-4950 और सेंसेक्स को 16700-16400 के स्तर पर समर्थन मिलेगा।(शेयर मंथन, 13 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Saturday, 13 March 2010 14:57 )
|