Home कंपनियाँ शेयर बाजार 350 के लक्ष्य के साथ खरीदें भारती एयरटेल: आनंद राठी सिक्योरिटीज
Banner
Banner
Banner
 
Banner
350 के लक्ष्य के साथ खरीदें भारती एयरटेल: आनंद राठी सिक्योरिटीज Print E-mail
शेयर बाजार

ब्रोकिंग फर्म आनंद राठी सिक्योरिटीज ने भारती एयरटेल में खरीदारी की सलाह दी है।

देश के 13 सर्किलों में 3 जी मोबाइल सेवाओं का स्पेक्ट्रम, 4 सर्किलों में ब्रॉडबैंड वायरलेस ऐक्सेस (बीडब्लूए) के स्पेक्ट्रम की बोली जीती, श्रीलंका में कारोबार का विस्तार (100% सब्सीडियरी कंपनी) और वारिद में 70% हिस्सेदारी खरीदने की वजह से आनंद राठी सिक्योरिटीज ने भारती एयरटेल में मूल्यांकन बदल कर बिकवाली से खरीदारी कर दिया।
आनंद राठी सिक्योरिटीज ने लंबी अवधि के लिए भारती एयरटेल का लक्ष्य भाव 350 रुपये दिया है। ब्रोकिंग फर्म को उम्मीद है कि अगले 18-24 महीनों में कंपनी के शेयर में 35-45% तक ऊपर जा सकता है।
आज दोपहर करीब 2:43 बजे भारती एयरटेल का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 0.80 रुपये यानी 0.30% की बढ़त के साथ 265.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2010)

Last Updated ( Monday, 21 June 2010 14:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.