Home कंपनियाँ शेयर बाजार अमेरिकी बाजार में रही गिरावट
Banner
Banner
 
Banner
अमेरिकी बाजार में रही गिरावट Print E-mail
शेयर बाजार

अमेरिकी बाजार कल शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाये और गिरावट के साथ बंद हुए।

बेरोजगारी भत्ते के दावेदारों की संख्या घटने और एक्सॉन मोबिल के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार बढ़त के साथ खुले थे। लेकिन अर्थव्यवस्था की सेहत पर  फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ सेंट लूशिया के प्रेसिंडेट जेम्स बलार्ड की नकारात्मक टिप्पणियों से बाजार में बिकवाली हावी हो गयी। हालाँकि अंतिम घंटे में अच्छी खरीदारी उभरने से बाजार एक बार फिर हरे निशान में लौटे लेकिन यह बढ़त भी कायम नहीं रह पायी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 31 अंक यानी 0.29% की गिरावट रही और यह 10,467  पर आ गया। एसएंडपी 500 में करीब 5 अंक की कमजोरी रही और यह 1,102 अंक रह गया। नैस्डैक कंपोजिट 13 अंक यानी 0.57% फिसलकर 2,252 पर बंद हुआ।
अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते बेरोजगारी भत्ते के नये दावेदारों की संख्या 11,000 घटकर 457,000 रह गयी। फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ सेंट लूशिया के प्रेसिंडेट जेम्स बलार्ड के मुताबिक फेडरल रिजर्व की नीतियों की वजह से अपस्फीति (डिफ्लेशन) का खतरा पैदा हो गया है।
कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। नाइमेक्स पर कच्चा तेल 1.27 डॉलर बढ़कर 78.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया। कॉमेक्स पर सोना करीब 8 चढ़कर 1,168 डॉलर प्रति औंस का हो गया। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010) 

Last Updated ( Friday, 30 July 2010 07:39 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner