Home कंपनियाँ शेयर बाजार स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने छुआ 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर
Banner
Banner
 
Banner
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने छुआ 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर Print E-mail
शेयर बाजार

ठेका मिलने की खबर के बाद से शेयर बाजार में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 263.70 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 10:25 बजे यह 6.81% की उछाल के साथ 259.50 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 242.95 रुपये पर बंद हुआ था।
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स को एक जर्मनी की कंपनी से करीब 4000 व्हीलों की आपूर्ति का ठेका हासिल हुआ है। इससे कंपनी को 45,000 यूरो की आय प्राप्त होगी। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010)

Last Updated ( Friday, 03 September 2010 10:35 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner