|
शेयर बाजार
|
|
विंध्या टेलीलिंक्स (Vindhya Telelinks) ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज ऊपरी सर्किट छू लिया।
इस तेजी के दौरान यह तकरीबन 9.99% चढ़ कर 437.65 रुपये पर चला गया। बीएसई में बुधवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 397.90 पर बंद हुआ था। कंपनी के बारे में खबर है कि उसको बीएसएनएल (BSNL) से एक बड़ा ठेका हासिल हुआ है। इस ठेके के तहत सेना के लिए ऑप्टिक फाइब केबल नेटवर्क का कार्य करना है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 11:23 )
|