|
शेयर बाजार
|
|
ठेका मिलने की खबर के बाद से शेयर बाजार में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 270.65 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2:13 बजे यह 2.77% की मजबूती के साथ 263 रुपये पर है। बुधवार को कंपनी का शेयर 255.90 रुपये पर बंद हुआ था। स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स को पूर्वी यूरोप की मेसर्स न्यूमेट ट्रेडिंग ने स्टील व्हील रिम्स की आपूर्ति का ठेका हासिल हुआ। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 14:24 )
|