Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ "नैनो" (Nano) में लगेंगे सुरक्षा के नये उपकरण
Banner
Banner
Banner
 
Banner
"नैनो" (Nano) में लगेंगे सुरक्षा के नये उपकरण Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी लखटकिया कार "नैनो" (Nano) में सुरक्षा उपकरणों सहित अन्य विशेषताएँ जोड़ने का फैसला किया है।

कंपनी ने यह निर्णय नैनो की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बाद लिया है।

कंपनी के अनुसार नैनो के डिजाइन को दोबारा जाँचने के बाद कार के कैटेलिटिक कन्वर्टर में कवर लगाया जायेगा। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट रोकने के लिए कंपनी इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट में फ्यूज भी जोड़ेगी। नैनो के मौजूदा ग्राहकों को इसके लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। कंपनी का यह भी कहना है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में नैनो में आग लगी है, इसके डिजाइन में कोई कमी नहीं है। कंपनी ने अब तक 70, 000 नैनो बेच चुकी है।
गौरतलब है कि कंपनी ने 29 अक्टूबर 2010 को नैनो की कीमतें करीब 9000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे पहले जुलाई 2010 में भी कंपनी ने नैनो की कीमतें 3-4% यानी करीब 6000 रुपये तक बढ़ायी थीं।

शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में तेजी रही। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1350 रुपये तक ऊपर चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि बाद में इसकी गिरावट में कमी आयी। अंत में यह 2.49% की मजबूती के साथ 1302.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 November 2010 18:14 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.