Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements Ltd) के मुनाफे में मामूली इजाफा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements Ltd) के मुनाफे में मामूली इजाफा Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (Ambuja Cements Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 3.8% की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

31 दिसंबर 2010 को खत्म हुए साल में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 1262.97 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल में यह 1216.84 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी इजाफा हुआ है। कंपनी की कुल आय साल-दर-साल 4.2% बढ़कर 7,637.78 करोड़ रुपये हो गयी है।
शेयर बाजार में अंबुजा सीमेंट के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 3:21 बजे कंपनी का शेयर 2.6% की बढ़त के साथ 124.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2011)

Last Updated ( Thursday, 03 February 2011 15:30 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.